Saturday, June 29, 2013

" मुस्कराना "

नहीं कुछ खर्च होता है,
किसी का मुस्कराने से,
मगर धनवान हो जाता,
इसे हर सख्स पाने से l 

ये लेती सिर्फ है, इक पल,
हमारी जिंदगानी से,
ख़ुशी से झूम जाये दिल,
मगर इस पल को पाने से l

कभी तो इस कदर इसका,
असर हो जाए पाने से,
कि यादे दिल से, याद इसकी,
नहीं जाती भुलाने से l

ये जीवन ख़ास बनता है,
ख़ुशी के पल बनाने से,
सहज ही पल, ये बनते हैं,
किसी के मुस्कराने से ll
          

         " अल्पना मिश्रा "

3 comments:

  1. बहुत सुंदर बात कही है और बहुत ही सुंदर ढंग से.....

    ReplyDelete