अतीत के पहाड़ पर ,
उन यादों को याद कर ,
न समय अपना बर्बाद कर ।
क्या हासिल करना चाहते हो ?
वर्तमान अपना सँवार कर ,
आसमान सी ऊँचाइयों पर ,
एक नया युग निर्माण कर ।
चुनौतियों से न घबराओ ,
भविष्य अपना बनाओ ,
चहुँ ओर जगमगाओ ।
" अल्पना मिश्रा "
No comments:
Post a Comment