Wednesday, August 22, 2018

सुहावना सावन


कभी सखी सा, कभी पिया सा,
सावन मुझको बहुत सुहाता ।

घनघोर घटायें, रिमझिम फुहारें,
मिट्टी की सौंधी खुशबू ;
मन बरबस, रूमानी हो जाता,
सावन मुझको बहुत सुहाता ।

प्रकृति में सबकुछ, धुला-धुला सा,
पक्षी दर्शन, उनका कलरव ;
सुखद एहसास, आत्म-विभोर कर जाता,
सावन मुझको बहुत सुहाता ।

सावन है प्रतिबिम्ब, खुशियों का,
हाथों में मेंहदी, पींगे झूलों कीं ;
नवेली दुल्हन के, प्यार का, पैगाम है लाता,
सावन मुझको बहुत सुहाता ।

रक्षाबंधन का त्यौहार, तीज का श्रंगार,
‘अल्पी’ तेरे, स्त्रीत्व पर है नाज़ करवाता ;
कभी सखी सा, कभी पिया सा
सावन मुझको बहुत सुहाता ।

                        “अल्पना मिश्रा”

6 comments:

  1. महिला होने का गुरूत्व
    हमे भी भाव विभोर कर गया
    महिला वर्ग के प्रति समर्पित सम्मान
    का आलम ये हमारा इ-मेल है जिसकी शुरूआत हमारी दीदी के नाम से हुई 'दिल' तो हम हैं ही
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  2. Adbhoot, proud of u
    Sister, app itni acchi poet hai, Hume to aaj pata chala....my regards....🙏🙏🙏 dr.Dharmesh

    ReplyDelete
  3. बहोत ही सुन्दर रचना

    ReplyDelete
  4. Savan me man ki Dasha ka bahut khoobsurat varnan Kiya hai aapne didi .🙏🙏shraddha

    ReplyDelete